लखनऊ: यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब मेट्रो स्टेशन से छूट पर मिलेगी टैक्सी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों की सुविधा के लिए वॉव टैक्सी से हाथ मिलाया है। अब यात्रियों को स्टेशन से 20 प्रतिशत तक की छूट पर टैक्सी की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर वॉव टैक्सी कियॉस्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वॉव टैक्सी के साथ यूपीएमआरसी …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने यात्रियों की सुविधा के लिए वॉव टैक्सी से हाथ मिलाया है। अब यात्रियों को स्टेशन से 20 प्रतिशत तक की छूट पर टैक्सी की सुविधा मिल सकेगी। मंगलवार को भूतनाथ मेट्रो स्टेशन पर वॉव टैक्सी कियॉस्क का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वॉव टैक्सी के साथ यूपीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। लखनऊ मेट्रो के यात्री अब मेट्रो स्टेशनों से वॉव टैक्सी बुक कर हर यात्रा पर 20 प्रतिशत तक छूट पा सकते हैं।

यूपी मेट्रो के साथ हुए समझौते के तहत वॉव टैक्सी लखनऊ मेट्रो के छह मेट्रो स्टेशनों, हज़रतगंज, सीसीएस एयरपोर्ट, चारबाग़, आलगबाग़ बस स्टैण्ड, भूतनाथ और विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशनों पर कियॉस्क लगाएगी। यह बाकी टैक्सी बुकिंग ऐप्स की तुलना में यह 15-20 प्रतिशत तक सस्ती है। लखनऊ मेट्रो के साथ हुए इस करार से यात्री आसानी से स्टेशन तक पहुंचने या स्टेशन से गंतव्य तक जाने के लिए किफायती वॉव टैक्सी बुक कर यात्रा कर सकेंगे। मेट्रो स्टेशनों से गंतव्य तक पहुंचने के लिए यात्री वॉव टैक्सी ऐप भी इस्तेमाल कर सकेंगे।

संबंधित समाचार