उन्नाव: महिला ने ससुराल पक्ष पर लगाए ये गंभीर आरोप, पुलिस को दी तहरीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। राजधानी मार्ग सर्वोदय नगर की रहने वाली पूजा सिंह लखापुर ग्राम सभा पूर्व प्रधान हैं। उनके पति मनोज सिंह की प्रधानी केचुनाव से पूर्व कोरोना से निधन हो गया था। जिस पर जेठ रमेश सिंह, देवर हृदेश सिंह उसकी पत्नी एवं भतीजे अनुभव, अर्पित उसकी संपत्ति हड़पने के लिये उसे बुरा भला कहते हैं …

उन्नाव। राजधानी मार्ग सर्वोदय नगर की रहने वाली पूजा सिंह लखापुर ग्राम सभा पूर्व प्रधान हैं। उनके पति मनोज सिंह की प्रधानी केचुनाव से पूर्व कोरोना से निधन हो गया था। जिस पर जेठ रमेश सिंह, देवर हृदेश सिंह उसकी पत्नी एवं भतीजे अनुभव, अर्पित उसकी संपत्ति हड़पने के लिये उसे बुरा भला कहते हैं और घर से निकालने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार देर रात भी इसी बात को लेकर विवाद हो गया।

पूजा का आरोप है कि सभी ने उसे मारा पीटा। उसे बचाने आये देवर दीपक सिंह व जेठ राकेश सिंह को भी मारा पीटा। जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। मंगलवार दोपहर राजधानी मार्ग स्थित अपने जेठ रमेश सिंह के रमेश मेडिकल स्टोर के बाहर पहुंची। जहां संपत्ति हड़पने को लेकर उसने हंगामा काटा। इस दौरान बोतल में पेट्रोल लेकर अपने ऊपर छिड़क कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने उसे रोका। इस दौरान आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा बुझा कर शांत कराया। जिसके बाद महिला ने गंगाघाट कोतवाली में पुलिस को जेठ, देवर समेत भतीजों के ऊपर मारपीट व अभद्रता करने का आरोप लगाकर तहरीर दी। इस बावत रमेश सिंह ने बताया कि उनकी बहू का आरोप निराधार है। भाई की मौत के बाद उसके हिस्से की संपत्ति उसके नाम हो गई है। इसके बावजूद उनकी बहू पूरे परिवार को परेशान कर रही है।

संबंधित समाचार