बरेली: राहुल गांधी की जासूसी कराए जाने पर भड़की कांग्रेस, प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पदाधिकारियों ने इजरायली स्पाईकेयर पेगासस के जरिए केंद्रीय मंत्रियों, वैज्ञानिकों, विपक्षी नेताओं और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। श्यामगंज चौराहा स्थित …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला और महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को कलेक्ट्रेट में पदाधिकारियों ने इजरायली स्पाईकेयर पेगासस के जरिए केंद्रीय मंत्रियों, वैज्ञानिकों, विपक्षी नेताओं और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जासूसी कराए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। श्यामगंज चौराहा स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पर पदाधिकारी एकत्र हुए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां सिटी मजिस्ट्रेट मदन कुमार को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से इसकी न्यायिक या संसदीय जांच कराए जाने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि यह बहुत शर्म की बात है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह की हरकतें हो रही हैं। विपक्षी नेताओं और महत्वपूर्ण व्यक्तियों के फोन टेप किए जा रहे हैं। केंद्र सरकार क्या करने जा रही है, वह देश की जनता को बताएं। चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही निष्पक्ष जांच नहीं होती है तो कांग्रेस जन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि लंबे समये तक कांग्रस सत्ता में रही लेकिन इस तरह की हरकतें नहीं हुईं।

चेयरमैन इलियास अंसारी, हाजी इस्लाम बब्बू, दिनेश दद्दा, जिया उर रहमान, जुनैद हसन एडवोकेट, वसीम अकरम, डा. हरीश गंगवार, तारा चंद्र चौधरी, सुनील मनचंदा, नाहिद सुल्ताना, कमर गनी, बसंत सिंह चौहान, दीपक वाल्मीकि आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेसियों ने कोविड नियमों का पालन नहीं किया।

संबंधित समाचार