बदायूं: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, जहर देने का आरोप
बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सोमवार रात युवक ने गांव के ही अन्य युवक के साथ बैठकर शराब पी थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी …
बिसौली/बदायूं, अमृत विचार। थाना बिसौली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने गांव के एक युवक पर शराब में जहर देकर मारने का आरोप लगाया है। सोमवार रात युवक ने गांव के ही अन्य युवक के साथ बैठकर शराब पी थी। परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है।
क्षेत्र के गांव सिचौली में पूर्व ग्राम प्रधान राधेश्याम के चचेरे भाई मित्रपाल (45) पुत्र सियाराम निवासी दूध बेचने का काम करते हैं। वह सोमवार को रात लगभग 10 बजे अपने घर पहुंचे। कुछ देर के बाद उन्हें उल्टी शुरू हो गईं। आनन-फानन में परिजन मित्रपाल को बिसौली के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए।

जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मित्रपाल के बेटे मन्ना की ओर से गांव के ही शुगर सिंह पुत्र प्रेमपाल के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि उसने ही मित्रपाल को शराब में मिलाकर जहर पिलाया है। पुलिस ने एनसीआर दर्ज करते हुए मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। देर शाम तक रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एफआइआर दर्ज की जाएगी।
कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि सोमवार रात के समय गांव सिचौली निवासी मित्रपाल की मौत हुई है। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर शराब में जहर देने का आरोप लगाया है। एनसीआर दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
