आज का राशिफल | 21 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज सन्तान पक्ष से अपने सम्बन्ध बेहतर रखें। जीवन साथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां पहले की तुलना में अच्छी हो जायेंगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से रखें। वृष आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य …

मेष

आज सन्तान पक्ष से अपने सम्बन्ध बेहतर रखें। जीवन साथी की सलाह लेने से आपको लाभ होगा। सरकारी कार्यों में थोड़ी परेशानी हो सकती है। दोपहर के बाद परिस्थितियां पहले की तुलना में अच्छी हो जायेंगी। इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को सावधानी से रखें।

वृष

आज विद्यार्थियों को पढ़ाई में परेशानी होगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य में कमी हो सकती है। यदि कुछ महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं तो दोपहर से पूर्व पूर्ण कर लें। आप कई मामलों में कंफ्यूज रहेंगे। जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा से निभायेंगे।

मिथुन

आज सभी काम व्यवस्थित ढंग से पूर्ण हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ हो सकता है। उलझे हुए मामलों को समझदारी से सुलझा लेंगे। अधिकारी वर्ग आपकी हर सम्भव मदद करने को तैयार रहेगा। किसी पर सहज विश्वास न करें।

कर्क

आज बीमार लोगों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिये। नये मित्रों से थोड़ा सावधान रहें। ऑफिस में आपको बेमन का काम दिया जा सकता है। मानसिक तनाव से बचने के लिये मूवीज और गेम्स के प्रति आकर्षित रहेंगे।

सिंह

आज सभी कार्य सोच-समझकर ही करें तो हितकर होगा। व्यापार में थोड़ी कमजोर स्थिति रहेगी। सर्वाइकल और कन्धों की समस्या से परेशान हो सकते हैं। प्रेम सम्बन्धों की गलतफहमियां दूर करने के लिये समय उत्तम है।

कन्या

आज नई तकनीक का प्रयोग सीख सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की संभावना है। परिवार के लोग फिर भी आपसे असन्तुष्ट हो सकते हैं। कुछ लोग आपके व्यक्तिगत कार्यों में हस्तक्षेप करेंगे। नया कारोबार शुरू करने में कठिनाई होगी।

तुला

आज आप के वाक्चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। मैनेजमेन्ट के पदों पर स्थित लोगों के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ेगी। कारोबार में इच्छानुसार बदलाव कर सकते हैं। नयी नौकरी ढूँढ रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है।

वृिश्चक

आज बारिश में भीगने से बचें वरना फ्लू का शिकार हो सकते हैं। यदि अस्वस्थ हैं और स्वास्थ्य में सुधार न हो तो डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं। विद्वान लोगों से सम्पर्क बढ़ेगा। नये व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं।

धनु

आज घनिष्ठ लोगों से मनमुटाव होने की आशंका है। दवाइयों पर धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। विवादित मामलों में समझौता कर सकते हैं। विदेश में रह रहे मित्रों से लम्बी चर्चा हो सकती है।

मकर

आज पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। शत्रु वर्ग आपके विरुद्ध सक्रिय रहेगा लेकिन कुछ नुकसान नहीं कर पायेगा। शाम के समय किसी पर नाराज हो सकते हैं। बच्चों के एडमीशन आदि को लेकर कुछ योजना बनाएंगे।

कुंभ

आज व्यापारी वर्ग की बिक्री में वृद्धि होगी। फोन के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है। किसी बड़े केस में आपको जीत मिलने के योग बन रहे हैं। माता-पिता के साथ सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। परिवार में सब कुछ अच्छा ही रहेगा।

मीन

आज ऑफिस के काम से आपको यात्रा करनी पड़ेगी। संतान के साथ अच्छा समय बितायेंगे। दोस्तों के साथ पर्यटन के उद्देश्य से जा सकते हैं। आपकी कोई मनोकामना आज पूर्ण हो सकती है। कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ा मंच मिल सकता है।