मुरादाबाद : चरित्रहीन बताकर तुड़वा दिया युवती का रिश्ता, अज्ञात युवक ने बताया कैंसर का मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। अज्ञात युवक ने फोन करके युवती का रिश्ता तुड़वा दिया। उसने फोन पर उसके होने वाले ससुर को युवती को बदचलन और आवारा बताया। साथ ही उसे ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की बात भी कही। युवती से शादी करने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती …

मुरादाबाद,अमृत विचार। अज्ञात युवक ने फोन करके युवती का रिश्ता तुड़वा दिया। उसने फोन पर उसके होने वाले ससुर को युवती को बदचलन और आवारा बताया। साथ ही उसे ब्लड कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने की बात भी कही। युवती से शादी करने पर उनके बेटे को जान से मारने की धमकी भी दी। युवती की मां ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने मुगलपुरा पुलिस को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

मुगलपुरा थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला के अनुसार उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता करीब एक साल पूर्व कटघर थानाक्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ तय किया था। नवंबर महीने में उसकी शादी की होनी थी। महिला के अनुसार 13 जुलाई की रात करीब नौ बजे अज्ञात युवक ने उनकी बेटी के होने वाले ससुर को फोन किया। उसने उनकी बेटी के चरित्र को लेकर कहा कि वह बदचलन और आवारा है। यह भी कहा कि लड़की को ब्लड कैंसर है।

युवती के होने वाले ससुर ने युवक से पूछा कि तुम कौन हो तो उसने धमकी दी। कहा कि यदि तुमने यह रिश्ता नहीं तोड़ा तो तुम्हारे बेटे को जान से मार देंगे। इससे वह डर गए और उन्होंने युवती की मां को फोन करके रिश्ता तोड़ दिया। महिला ने थानें भी तहरीर दी मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने उनकी बेटी को बदनाम करके रिश्ता तुड़वाने के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी पवन कुमार ने मुगलपुरा पुलिस को आवश्यक कार्रवाई का आदेश दिया है।

संबंधित समाचार