अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए: संजय राउत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया …

मुंबई। शिवसेना सांसद संजय राउत ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से अपने परिजनों को खो देने वाले लोगों को केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने एक दिन पहले ही राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ओर से ऑक्सीजन की कमी की वजह से किसी की मृत्यु होने के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गयी।

संजय राउत ने सरकार के इस उत्तर पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ”अनेक राज्यों में कई लोग ऑक्सीजन की कमी से मारे गए। जिन लोगों के रिश्तेदार ऑक्सीजन की कमी की वजह से मारे गए, उन्हें केंद्र सरकार को अदालत में ले जाना चाहिए।” शिवसेना के राज्यसभा सदस्य ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”केंद्र सरकार सच से भाग रही है। मुझे लगता है कि यह पेगासस (इजराइली स्पाईवेयर) का असर है।” शिवसेना के मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि यह पता लगाना होगा कि जिन लोगों के रिश्तेदारों की ऑक्सीजन की कमी की वजह से मृत्यु हुई, क्या वे इस मुद्दे पर संसद में दिए गए केंद्र के जवाब पर भरोसा करते हैं या नहीं।

इसे भी पढ़ें…

अमृतसर में सिद्धू मंत्रियों-विधायकों के साथ पहुंचे स्वर्ण मंदिर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा