धर्मांतरण मामला: नागपुर से गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में उगले कई अहम राज
लखनऊ। धर्मांतरण मामले में महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लाये गये आरोपियों से एटीएस ने बुधवार को पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान जानकारी में कई और नाम सामने आये हैं, इसके साथ ही उमर गौतम के तीन अन्य सहयोगियों का जो नाम सामने आये है उनसे भी एटीएस ने पूछताछ की है। …
लखनऊ। धर्मांतरण मामले में महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार कर लाये गये आरोपियों से एटीएस ने बुधवार को पूछताछ शुरू कर दी है। इस दौरान जानकारी में कई और नाम सामने आये हैं, इसके साथ ही उमर गौतम के तीन अन्य सहयोगियों का जो नाम सामने आये है उनसे भी एटीएस ने पूछताछ की है। एटीएस अधिकारियों ने बताया कि नागपुर से गिरफ्तार आरोपियों से फंडिंग के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि आरोपी गोलमोल जवाब दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने जो अन्य सहयोगियों के नाम बताये हैं उनकी जांच पड़ताल की जा रही है।
अधिकारियों के मुताबिक इन सभी का सामना अब उमर गौतम और जहांगीर आलम से कराया जायेगा। इसके साथ ही गुजरात के वडोदरा से गिरफ्तार सलाउद्दीन से भी सामना कराया जायेगा। दरअसल बीते तीन दिन पहले महाराष्ट्र के नागपुर में यूपी एटीएस ने आदम, कौशर आलम व भूप्रिय बन्दो उर्फ अर्सलान मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद सात दिन के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की गयी है। एटीएस का यूपी समेत अन्य राज्यों के धर्मांतरण गैंग से जुड़े लोगों के नाम सामने आये हैं, उनसे भी पूछताछ की जायेगी।
