संभल: ईदगाह में सामूहिक नमाज पढ़ने पर दो गिरफ्तार, पांच फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/असमोली,अमृत विचार। बकरीद के त्योहार को लेकर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा करने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों की घेराबंदी कर दो नमाजियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच लोग फरार हो …

संभल/असमोली,अमृत विचार। बकरीद के त्योहार को लेकर थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को ईदगाह में सामूहिक नमाज अदा करने की जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और सामूहिक नमाज अदा कर रहे लोगों की घेराबंदी कर दो नमाजियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पांच लोग फरार हो गये।

कोरोना महामारी की वजह से सरकार की ओर से सामूहिक नमाज पढने पर रोक लगी हुई है। उलेमाओं ने भी सामूहिक नमाज पढने के लिए मुस्लिम समुदाय से मना किया है। गाइडलाइन का पालन कराने के लिए पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दी। बकरीद पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कोरोना गाइडलाइन का लोगों से पालन कराने के लिए थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही।

इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को गांव राय बुजुर्ग के ईदगाह में लोग सामूहिक रूप से नमाज अदा करने लगे। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर नमाज पढ रहे लोग भागने लगे। पुलिस ने दो लोगों को मौके से पकड़ लिया और थाने ले आई। पूछताछ में पकड़े गए नमाजियों ने अपना नाम मोहम्मद हुसैन पुत्र सराफत हुसैन और मुनाजिर हुसैन पुत्र विरासत हुसैन निवासी रायां बुजुर्ग बताया है। पुलिस ने अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान कर दिया है। वहीं पांच अन्य फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश में जुटी है।

संबंधित समाचार