बीएस येदुरप्पा 26 जुलाई को कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से दे सकते हैं इस्तीफा
कर्नाटक। बीएस येदुरप्पा जोकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री है, वह 26 जुलाई को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे के संकेत दे दिए हैं। येदुरप्पा ने कहा कि नड्डा, पीएम और एचएम के मन में मेरे प्रति बहुत सम्मान एवं प्रेम है। भाजपा की नीति साफ है कि किसी भी के …
कर्नाटक। बीएस येदुरप्पा जोकि कर्नाटक के मुख्यमंत्री है, वह 26 जुलाई को अपने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। उन्होंने अपने इस्तीफे के संकेत दे दिए हैं। येदुरप्पा ने कहा कि नड्डा, पीएम और एचएम के मन में मेरे प्रति बहुत सम्मान एवं प्रेम है। भाजपा की नीति साफ है कि किसी भी के व्यक्ति के उम्र 75 वर्ष से ज्यादा होने पर उसके लिए पार्टी में कोई भी पद नहीं दिया जाएगा।
येदुरप्पा ने आगे कहा कि मेरे लिए उन्होंने मेरे काम की सराहना की और उन्होंने मुझे 78-79 वर्ष की उम्र तक काम करने दिया। मेरा उद्देश्य पार्टी को राज्य में मजबूती प्रदान करना और पार्टी को सरकार में वापस लाना है। 26 जुलाई 2021 को 2 साल पूरे होने वाले हैं, उसके उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जो कहेंगे उनकी बात का पालन करूंगा।
बीएस येदुरप्पा ने कहा कि बीजेपी को सत्ता में वापस लाना मेरा कर्तव्य है और मैं पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि, अनुशासन करें और पार्टी जो भी फैसला करेगी मैं काम करूंगा।
बीएस येदुरप्पा ने दिया खराब स्वास्थ्य का हवाला
सूत्रों के अनुसार 16 जुलाई को येदुरप्पा ने प्रधानमंत्री के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश की, उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया। हालांकि पार्टी द्वारा उन्हें पहले ही सूचित कर दिया गया था कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा।
इसे भी पढ़ें…
