रुद्रपुर: यूपी का एजेंट फोन से करता था महिलाओं का 15 सौ रुपए में सौदा, भेजा जेल
रुद्रपुर, अमृत विचार। देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं और एक एजेंट को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान, नकदी, दो मोबाइल के अलावा एक कार बरामद की गई है। पकड़ा गया एजेंट ग्राहक तलाश कर महिलाओं को उनके पास पहुंचाने का कार्य करता था। एजेंट ही …
रुद्रपुर, अमृत विचार। देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं और एक एजेंट को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान, नकदी, दो मोबाइल के अलावा एक कार बरामद की गई है। पकड़ा गया एजेंट ग्राहक तलाश कर महिलाओं को उनके पास पहुंचाने का कार्य करता था। एजेंट ही गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
गुरुवार को पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्य को सूचना मिली कि थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र मोदी मैदान के पास एक कार (यूके 06एए 3844) खड़ी है, जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष अश्लील हरकते कर रहे हैं। इस पर टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस ने कार से एक व्यक्ति और दो महिलाओं को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। टीम ने सभी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम भगवान दास निवासी 205 रेहपुरा गनीम बहेड़ी (यूपी) बताया। वही महिलाएं भी यूपी के रामपुर और सीतापुर जिले की निवासी हैं। जो वर्तमान में ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रह रही हैं। पकड़े गए व्यक्ति ने बताया कि महिलाओं से वैश्यावृत्ति कराई जाती है। इसकी एवज में वह ग्राहकों से 15 सौ रुपए वसूलता है। ग्राहको का इंतजार वह ऐसे ही किसी सुनसान जगह पर गाड़ी में रहकर करता था।
बताया कि आज किसी ग्राहक का फोन नहीं आने पर उसने महिलाओं को अपने लिए 500 रुपए में तय किया था। वहीं पूछताछ में महिलाओं ने अपनी मर्जी से इस धंधे में लिप्त होने की बात कबूली। पुलिस को जांच के दौरान वाहन के कागजान भी नहीं मिले। टीम में प्रभारी बंसती आर्य सहित कांस्टेबल नवीन गिरी, कपिल भाकुनी, भूपेंद्र सिंह, प्रियंका आर्य शामिल थे।
