बिजनौर: ट्रक और रोडवेज बस की भिड़ंत, एक की मौत, कई लोग घायल
हल्दौर, अमृत विचार। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम नवादा के निकट गुरुवार को ट्रक व रोडवेज बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की दोपहर मुरादाबाद डिपो …
हल्दौर, अमृत विचार। बिजनौर-नूरपुर मार्ग स्थित ग्राम नवादा के निकट गुरुवार को ट्रक व रोडवेज बस की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व एम्बुलेंस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गुरुवार की दोपहर मुरादाबाद डिपो की बस नूरपुर से बिजनौर की ओर जा रही थी।

थाना क्षेत्र के ग्राम नवादा तुल्ला के बस स्टैंड के सामने बस के पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में बस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि ट्रक सड़क पर पलट गया। भीषण टक्कर में थाना कोतवाली के ग्राम बाखरपुर निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पुत्र नरेश की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि कमर जहां (25) पत्नी यूनुस निवासी चंदौसी मुरादाबाद, गीता (30) पति संजीव निवासी सिरौली बरेली, संजीव कुमार (35) पुत्र हरद्वारी निवासी सिरौली बरेली, शिवा (12) पुत्र संजीव निवासी सिरौली बरेली, अर्जुन (8) पुत्र संजीव निवासी सिरौली बरेली, अजय (45) पुत्र रामकिशोर निवासी मुरादाबाद व दीपक (40) पुत्र व्रजेश निवासी नुमाइश ग्राउंड बिजनौर घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस व स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस के माध्यम से घायलों को इलाज के लिये बिजनौर भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में सवार एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जिनमें कई लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने घर भेज दिया है।
