रामनगर: पुलिस ने आठ घंटे में बरामद की चोरी की बाइक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस चौकी पीरूमदारा ने आठ घंटे में चोरी हुई बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हेपुरी क्षेत्र से दीपक चंद्र के घर में रात में खड़ी बाइक चोरी हो गई। दीपक चंद्र ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पिरूमदारा को दी। एसआई दिलीप कुमार ने सूचना मिलने के तुरंत …

रामनगर, अमृत विचार। पुलिस चौकी पीरूमदारा ने आठ घंटे में चोरी हुई बाइक को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुल्हेपुरी क्षेत्र से दीपक चंद्र के घर में रात में खड़ी बाइक चोरी हो गई। दीपक चंद्र ने इसकी सूचना पुलिस चौकी पिरूमदारा को दी। एसआई दिलीप कुमार ने सूचना मिलने के तुरंत बाद क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान वाहन स्प्लेंडर बाइक नंबर UK18F2247 का वाहन चालक मोसा से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन चालक से सख्ती के साथ पूछताछ की गई। पता चला कि यह बाइक 20 जुलाई की रात मोहल्ला दूल्हेपुरी पीरुमदारा रामनगर से दीपचंद भट्ट के घर में घुसकर चोरी की गई थी। पुलिस ने संजय कुमार निवासी राम‌‌पुरा पोल्ट्री फार्म के पास चौकी कुंडेश्वरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में एसआई दिलीप कुमार, कॉस्टेबल अशोक कोहली, मनमोहन सिंह, परमजीत सिंह, लखविंदर सिंह, कपिल राठी आदि रहे।

संबंधित समाचार