जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकवादी ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को सोपोर के वारपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान …

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर इलाके में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को सोपोर के वारपोरा इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया।

जम्मू-कश्मीर के अधिकारी ने बताया, ”प्रत्येके घर की तलाशी के दौरान आतंकवादियों के ठिकाने का पता चला और उन्हें आत्मसमर्पण करने को कहा गया।” उन्होंने बताया कि आंतकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाने से अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी का माकूल जवाब दिया।

अधिकारी ने बताया, ”अभियान में दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाकर्मियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।” कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने सफल अभियान के लिए सुरक्षा बलों को बधाई दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर कुमार के हवाले से कहा गया, ”मारे गए आतंकवादियों में से एक फयाज वार था, जो सुरक्षा बलों और आम नागरिकों पर किए गए कई हमलों में शामिल था। वह उत्तर कश्मीर में हुई हिंसा का भी आरोपी था।” सुरक्षा बलों ने इस साल अब तक घाटी में 80 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इसे भी पढ़ें….

मप्र छोड़ सभी राज्यों ने स्कूलों को खोलने की सिफारिश ठुकराई

संबंधित समाचार