भारत ने टॉस जीतकर लिया बल्लेबाजी का फैसला, टीम के पांच खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलंबो। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम में छह बदलाव किये गये है जिसमें पांच खिलाड़ी एकदिवसीय पदार्पण कर रहे हैं। नितीश राणा, राहुल चाहर, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और संजू सैमसन …

कोलंबो। भारतीय कप्तान शिखर धवन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को यहां टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में भारतीय टीम में छह बदलाव किये गये है जिसमें पांच खिलाड़ी एकदिवसीय पदार्पण कर रहे हैं।

नितीश राणा, राहुल चाहर, चेतन सकारिया, कृष्णप्पा गौतम और संजू सैमसन का यह पहला एकदिवसीय मुकाबला होगा तो वही नवदीप सैनी को भी अंतिम 11 में जगह दी गयी है। श्रीलंका ने अपनी टीम में तीन बदलाव किये है जिसमें प्रवीण जयविक्रमा, अकिला धनंजय और रमेश मेंडिस को मौका दिया गया है।

संबंधित समाचार