लखनऊ: एटीएस की पूछताछ में बड़ा खुलासा, टमाटर के रूप में तैयार करने थे बम
लखनऊ। आंतकी मिनहाज के और भी साथी कानपुर में हैं इसकी जानकारी एटीएस को पूछताछ में मिली है। एटीएस को इसमें चार लोगों के नंबर भी मिले हैं लेकिन ये नंबर बंद जा रहे हैं, ऐसे में इन नंबरों की जो लोकेशन मिली है एटीएस की टीम वहां छापेमारी कर सकती है। एटीएस अधिकारियों के …
लखनऊ। आंतकी मिनहाज के और भी साथी कानपुर में हैं इसकी जानकारी एटीएस को पूछताछ में मिली है। एटीएस को इसमें चार लोगों के नंबर भी मिले हैं लेकिन ये नंबर बंद जा रहे हैं, ऐसे में इन नंबरों की जो लोकेशन मिली है एटीएस की टीम वहां छापेमारी कर सकती है। एटीएस अधिकारियों के मुताबिक आतंकी मिनहाज और उसके साथियों ने लखनऊ को दहालने की साजिश सबसे पहले रची थी, फलों के आकार के फल में विस्फोटक सामग्री भरकर विस्फोट करने की योजना थी।
पूछताछ में आतंकी मिनहाज और सफीउद्दीन से चौकाने वाले राज सामने आए हैं। एटीएस के अधिकारियों ने बताया कानपुर में जिन लोगों की लोकेशन मिली है उनकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जायेगी। इसके साथ ही पकड़े गए आतंकियों के पास से जो सात से आठ किलो बारूद बरामद हुई थी। उसके बारे में गहन पड़ताल की जा रही है कि यह बारूद और कूकर बम बनाने के लिए प्रयोग में आने वाले केमिकल की किसने सप्लाई की थी। एटीएस और खुफिया विभाग की टीमें फरार माड्यूल की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।
कानपुर में हो सकते हैं एक दर्जन साथी
एटीएस के द्वारा गिरफ्तार करने से 10 दिन पहले आतंकी मिनहाज कानपुर गया था। वह कानपुर में सफीउद्दीन और शकील के साथ बेकनगंज के पेचबाग में रहने वाले कुछ साथियों से मिला था। जानकारी में आया है कि उन्हीं साथियों की मदद से मिनहाज को बारूद मुहैया कराई गई थी। ऐसे में कानपुर में यह भी अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहां उसके एक दर्जन साथी हो सकते हैं।
टमाटर के रूप में तैयार करने थे बम
पूछताछ में पता चला है कि आंतकियों को टमाटर के आकार में बम तैयार करने थे, जो भीड़भाड़ वाले इलाके हैं वहां पर दहशत फैलाने की तैयारी थी। इसके लिए हर जगह दो से तीन लोगों को भी तैयार करने की कोशिश थी।
