सीतापुर: नियुक्ति पत्र पाकर खिल उठे शिक्षक अभ्यर्थियों के चेहरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर जिले के चयनित 226 शिक्षकों में से 70 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में प्रदान किए जाने के बाद जिले में शेष 156 नव चयनित शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं राजकीय …

सीतापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के नियंत्रणाधीन परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 69 हजार शिक्षक भर्ती के तहत रिक्त पदों पर जिले के चयनित 226 शिक्षकों में से 70 नवचयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री द्वारा लोक भवन लखनऊ में प्रदान किए जाने के बाद जिले में शेष 156 नव चयनित शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभागार एवं राजकीय इंटर कालेज में जनप्रतिनिधियों एवं जिलाधिकारी की उपस्थिति में नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

जिसमें 40 शिक्षकों को कलेक्ट्रेट सभागार में विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक बिसवां महेन्द्र सिंह यादव, विधायक हरगांव सुरेश राही, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज, उप शिक्षा निदेशक /प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मनोज कुमार अहिरवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार के द्वारा नियुक्तत पत्र का वितरण किया गया।

राजकीय इंटर कालेज में 116 शिक्षकों को विधायक महोली शशांक त्रिवेदी के द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में खण्ड शिक्षा अधिकारी रणजीत कुमार व शाहीन अंसारी द्वारा तथा राजकीय इंटर कालेज में खण्ड शिक्षा अधिकारी प्रभास कुंवर श्रीवास्तव, सुशील कुमार सिंह, यशवंत सिंह, नवीन कुमार एवं जिला समन्वयक प्रमोद गुप्ता, शैलेश गुप्ता, अंकित कुमार ने नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित कराए जाने में सहयोग प्रदान किया।

संबंधित समाचार