बरेली: स्मार्ट सिटी के कामों में देरी, ठेकेदारों पर शिकंजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे सड़कों के निर्माण कार्यों में विलंब होने पर मंडलायुक्त ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे कामों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें समय से पूरा कराने को कहा। मंडलायुक्त सभागार में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत कराए जा रहे सड़कों के निर्माण कार्यों में विलंब होने पर मंडलायुक्त ने संबंधित ठेकेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए। साथ ही दूसरे कामों की भी समीक्षा करते हुए उन्हें समय से पूरा कराने को कहा। मंडलायुक्त सभागार में स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए कमिश्नर आर रमेश कुमार ने कहा कि मेजर रोड प्रथम, द्वितीय और इंटीरियल रोड, भूमिगत बिजली के केबल आदि कार्यों की रिपोर्ट दीजिए।

निर्देश दिए कि स्मार्ट सिटी के कार्यों में शिथिलता न बरती जाए। परियोजनाओं का कार्य शीघ्र कराया जाए। साथ ही कार्यों को समयांतर्गत पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक निगरानी करते हुए, निर्धारित समयानुसार कार्यों को पूर्ण कराएं। मेजर रोड प्रथम के निर्माण कार्यों में धीमी प्रगति पर संबंधित ठेकेदार को नोटिस देने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक में पूरी तैयारियों के साथ आएं।

बैठक में मेयर डा. उमेश गौतम, सीईओ अभिषेक आनंद, स्मार्ट सिटी के सीनियर महाप्रबंधक बीके सिंह, महाप्रबंधक संजय सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: रेल कर्मी को गोली मारने के आरोपी बैंक गार्ड को जमानत

संबंधित समाचार