रामपुर : अब्दुल्ला आजम खां के मामले की कैमरे के जरिए सुनवाई
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्वार में दर्ज एक मुकदमे की सुनवाई वीसी के जरिए हुई। यह मामला चुनाव आचार सहिता से जुड़ा है। गौरतलब है कि सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भाजपा सरकार ने आजम खां और उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। …
रामपुर,अमृत विचार। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम की स्वार में दर्ज एक मुकदमे की सुनवाई वीसी के जरिए हुई। यह मामला चुनाव आचार सहिता से जुड़ा है।
गौरतलब है कि सपा सरकार जाने के बाद सूबे में आई भाजपा सरकार ने आजम खां और उनके परिवार पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया। आजम खां पर दो- दो जन्मप्रमाण पत्र मामले के साथ ही अजीमनगर सहित शहर के विभिन्न थानों में लगभग 86 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।
पुलिस ने विवेचना के बाद सभी मामलों में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिए गए है। सभी मामलों में लगातार सुनवाई कोर्ट में चल रही है। कोर्ट ने आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट के साथ ही 82 की कार्रवाई भी की थी। जिस पर 26 फरवरी 2020 को सपा सांसद आजम खां ने अपनी पत्नी शहर विधायक डॉ.तजीन फात्मा बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया। प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से तीनों को रातों रात सीतापुर जेल में शिफ्ट कर दिया। जिसके बाद से पिता पुत्र सीतापुर जेल में बंद हैं। जबकि शहर विधायक डा.तजीन फात्मा जमानत पर चल रही है।शुक्रवार को वीसी के जरिए अब्दुल्ला आजम की सुनवाई हुई। अब इस मामले में अगली सुनवाई 4 अगस्त को होगी।
