अयोध्या: डीजीपी ने रामलला के दरबार में टेका माथा, कानून व्यवस्था समेत कई मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद मुकुल गोयल आज शनिवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर का दौरा भी किया। बता दें कि इससे यूपी के डीजीपी …

अयोध्या। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक का पदभार संभालने के बाद मुकुल गोयल आज शनिवार को गुरू पूर्णिमा के मौके पहली बार अयोध्या पहुंचे हैं। यहां उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कानून व्यवस्था समेत तमाम मुद्दों पर बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर का दौरा भी किया। बता दें कि इससे यूपी के डीजीपी मुकुल गोयल ने वाराणसी के श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में माथा टेका था।

रामनगरी अयोध्या के दौरे पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक मुकुल गोयल को सर्किट हाउस में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीजी लखनऊ जोन एसएन साबत भी उनके साथ मौजूद हैं। डीजीपी मुकुल गोयल शाम को पुलिस लाइन सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे। डीजीपी का यह दौरा रविवार को मुख्यमंत्री के दौरे से पहले काफी अहम माना जा रहा है।

बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ में अल कायदा के दो आतंकियों को पकड़े जाने के बाद से धार्मिक स्थलों पर सीरियल ब्लास्ट की सूचना मिलने से उत्तर प्रदेश पुलिस बेहद गंभीर है। इसको लेकर डीजीपी मुकुल गोयल लगातार समीक्षा करने के साथ ही स्थलीय निरीक्षण भी कर रहे हैं। उन्होंने इससे पहले वाराणसी में भी श्रीकाशी विश्वनाथ परिसर में जाकर वहां की सुरक्षा व्यवस्था को परखा था।

संबंधित समाचार