बदायूं: कार की टक्कर से पिता-पुत्री समेत चार की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि बिसौली-आंवला रोड पर गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार एक बच्ची समेत आंवला (बरेली) के गांव ढिलवारी …
बदायूं। उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के बिसौली क्षेत्र में कार की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ वर्मा ने शनिवार को बताया कि बिसौली-आंवला रोड पर गांव धर्मपुर बिहारीपुर के पास शुक्रवार देर रात बाइक पर सवार एक बच्ची समेत आंवला (बरेली) के गांव ढिलवारी निवासी चार लोगों की कार की टक्कर से मौत हो गईं। वे बिल्सी इलाके के अंबियापुर में दावत खाने जा रहे थे।
इनमें से कोई भी हेलमेट नहीं पहने था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दरअसल बरेली जिले के आंवला कोतवाली के ढिलवारी गांव के रहने वाले मेहरबान अपने दोस्त नरेश पुत्र कालीचरन, बेटी नंदनी व नरेश पुत्र हुलासी के साथ अपनी बड़ी बेटी पूजा के ससुराल अंबियापुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान ये हादसा हुआ।
हादसे के बारे में मौके पर पहुंचे बिसौली कोतवाली में तैनात इंस्पेक्टर ऋषि पाल सिंह ने बताया कि बाइक सवार चार लोगों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हुई थी। चारों की शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं और मृतकों के घर वालों को भी सूचना दे दी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया वाहन से हादसा हुआ है उसकी तलाश की जा रही है।
