हल्द्वानी: प्रदेश के 347 अध्यापकों की पदोन्नति, बने प्रधानाध्यापक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के राजकीय हाईस्कूलों को 347 प्रधानाध्यापक मिल गए हैं। इसमें सरकारी विद्यालयों के एलटी व प्रवक्ता के शिक्षक पदोन्नति पाकर प्रधानाघ्यापक बन गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने डीपीसी के बाद पदोन्नत प्रधानाध्यापकों की सूची जारी कर दी है। इसमें पुरुष संवर्ग में 303 व महिला संवर्ग में 44 शिक्षकों की …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य के राजकीय हाईस्कूलों को 347 प्रधानाध्यापक मिल गए हैं। इसमें सरकारी विद्यालयों के एलटी व प्रवक्ता के शिक्षक पदोन्नति पाकर प्रधानाघ्यापक बन गए हैं। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने डीपीसी के बाद पदोन्नत प्रधानाध्यापकों की सूची जारी कर दी है।

इसमें पुरुष संवर्ग में 303 व महिला संवर्ग में 44 शिक्षकों की पदोन्नति हुई है। शिक्षा विभाग द्वारा पदोन्नत प्रधानाध्यापकों को 15 दिन में कार्यभार संभाले के निर्देश दिए है। इसमें लंबे से दुर्गम क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले सुगम और सुगम से तैनात शिक्षकों को पदोन्नति पर दुर्गम क्षेत्रों में तैनाती दी गई है। इसमें जिले नैनीताल जिले के करीब 30 शिक्षकों की पदोन्नति हुई है।

संबंधित समाचार