हल्द्वानी: बाइक सवार की मौत में अल्टो चालक पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर अल्टो की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। बिहार के ग्राम उत्तरी पटजीरवा थाना पूजहां, जिला बेतिया, …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रामपुर रोड पर अल्टो की टक्कर से हुई बाइक सवार की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसके साथ ही पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। बिहार के ग्राम उत्तरी पटजीरवा थाना पूजहां, जिला बेतिया, पश्चिमी चंपारण निवासी सीमा देवी ने तहरीर पर पुलिस ने अल्टो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

आरोप है कि कार चालक ने रामपुर रोड में तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति टेमनलाल राम बुरी तरह घायल हो गया। टेमनलाल अपने दोस्त पुष्पेश कुमार के साथ बाइक पर बैठकर घर लौट रहा था। घायल टेमनलाल को सुशीला तिवारी अस्पताल और फिर नैनीताल रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने बताया कि कार के नंबर के आधार पर चालक का पता लगाया जा रहा है।

कार की टक्कर से बाइक चालक घायल
रामपुर रोड पर बेलबाबा के पास एक कार ने हल्द्वानी की ओर आ रहे बाइक सवार राजपुरा निवासी सनी कश्यप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से भाग गया। राहगीरों ने घायल सनी को अस्पताल भर्ती कराया। घायल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस ने वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

संबंधित समाचार