सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जनता से की अपील, डेंगू-मलेरिया से निपटने के लिए हर रविवार 15 मिनट का दें समय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के साथ ही मानसून में डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से निपटना चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए सरकार के साथ ही आम जनता को भी सहयोग करना होगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि वासियों से अपील की है कि वे लोग आगे आएं और हफ्ते में एक …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना महामारी के साथ ही मानसून में डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियों से निपटना चुनौतीपूर्ण है। इसके लिए सरकार के साथ ही आम जनता को भी सहयोग करना होगा। राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवभूमि वासियों से अपील की है कि वे लोग आगे आएं और हफ्ते में एक बार यानि की रविवार को अपने 15 मिनट निकालकर डेंगू पर वार करने को तैयार रहें।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड शासन की ऑफिशियल वेबसाइट पर एक जागरूक वीडियो जारी किया है। जिसमें वह सभी लोगों से हर रविवार को सुबह नौ बजे सिर्फ 15 मिनट का समय निकालने की अपील कर रहे हैं। सीएम का कहना है कि इस दौरान सभी को घर और आसपास डेंगू के मच्छर के पनपने के सभी स्रोतों को नष्ट करना है। सरकार अपने स्तर से पूरी सावधानी बरत रही है, लेकिन इसमें जनता का सहयोग शामिल होने से कामयाबी जरूर मिलेगी। उन्होंने तीन चार माह तक एक्शन मोड पर रहने को कहा है। ताकि डेंगू और मलेरिया बीमारी से बचा जा सके। उन्होंने सभी से इससे निपटने के लिए संकल्प लेने को कहा है।

संबंधित समाचार