लखनऊ: एटीएस को मिली बड़ी सफलता, जल्द होंगी गिरफ्तारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी में आतंकी गतिविधियों की जांच कर रही एटीएस को आतंकियों से पूछताछ के दौरान जिन 19 लोगों के नाम मिले हैं उनमें 8 लोगों का पता चल चुका है। इससे पहले चार लोगों की पुष्टि की गयी थी। ​जिसमें कुछ लोगों को कानपुर में छुपे होने की आशंका है। आतंकी गतिविधियों में लिप्त …

लखनऊ। यूपी में आतंकी गतिविधियों की जांच कर रही एटीएस को आतंकियों से पूछताछ के दौरान जिन 19 लोगों के नाम मिले हैं उनमें 8 लोगों का पता चल चुका है। इससे पहले चार लोगों की पुष्टि की गयी थी। ​जिसमें कुछ लोगों को कानपुर में छुपे होने की आशंका है। आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार मिनहाज व मददगार के तौर पर पकड़े गये मुईद ने कई अहम राज भी खोले करेंगे। एटीएस अधिकारियों का कहना है कि अभी कार्रवाई करते हुए जानकारी को साझा किया जायेगा।

इससे पहले शुक्रवार को भी एटीएस ने लंबी पूछताछ की थी। दरअसल एटीएस ने 11 जुलाई को दुबग्गा से मिनहाज और मोहिबुल्लापुर से मशरूद्दीन उर्फ मुशीर को पकड़ा था। इसके बाद इनके तीन मददगार मुईद, मुस्तकीम और शकील को भी गिरफ्तार कर लिया गया था। मिनहाज और मुशीर 14 दिन व अन्य तीन मददगार पांच दिन की रिमाण्ड पर हैं। इसी कड़ी में एटीएस ने अब तक मिली कई जानकारियों के आधार पर मिनहाज व मुईद से पूछताछ की है।

मिनहाज की दुकान पर पहुंची एटीएस 
शनिवार को एटीएस की एक टीम खदरा स्थित मिनहाज की बैट्री की दुकान पर छापा मारा। यहां तीन लोगों से पूछताछ की गयी। एटीएस अधिकारियों बताया कि कुछ लोगो के नाम पते भी नोट किए गये हैं। एटीएस का दावा है कि इन लोगों से पूछताछ में कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पड़ताल की जा रही है।
इससे पहले भी एटीएस टीम मिनहाज की दुकान पर गयी थी।

संबंधित समाचार