आज का राशिफल | 25 जुलाई, 2021
मेष आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे। वृष आज बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। छात्रों …
मेष
आज योजनाओं को क्रियान्वित करने में आसानी होगी। परिवार में थोड़ा काम की अधिकता रहेगी। पिताजी अथवा गुरुजनों के साथ किसी गम्भीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम सा हो सकता है। लोग आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे।
वृष
आज बुजुर्गों के व्यवहार से आप आहत हो सकते हैं। छात्रों को अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी। व्यापारिक यात्रा के लिये जाना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों को नियन्त्रित कर लें। बनते हुए कार्यों में विघ्न आने की आशंका है।
मिथुन
आज राजनीति से जुड़े लोगों को सावधान रहना चाहिये। गलत और अनैतिक कार्यों को करने की तरफ प्रेरित हो सकते हैं। अपने शुभचिन्तकों की सलाह को अन्यथा न लें। सोच-समझकर ही धन सम्बन्धी निर्णय लें। आज का दिन अपनों के बीच शान्ति से बितायेंगे तो बेहतर होगा।
कर्क
घर में कुछ आगंतुकों का आगमन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। दिनचर्या थोड़ी असामान्य हो सकती है। आपकी योजना सफल होगी। विवादों को सुलझा सकते हैं।
सिंह
आज लोग आपके भोलेपन का लाभ उठा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ अचानक परिवर्तन करने पड़ सकते हैं। आप दूसरों की सहायता करने की पूरी कोशिश करेंगे। घर का माहौल अनुशासित रहेगा। नकारात्मक आदतों को छोड़ने का प्रयास करें।
कन्या
आज आलस्य में अपना समय बर्बाद न करें। कारोबार को लेकर टेंशन हो सकती है। प्रेम सम्बन्धों को लेकर थोड़े गम्भीर रहें। खाँसी-जुकाम के कारण परेशानी होने की सम्भावना है। उधार लेन-देन को लेकर थोड़ी समस्या होगी।
तुला
आज उच्च शिक्षा को लेकर काफी मेहनत करेंगे। घर बेचना चाह रहे हैं तो आपको आज शुभ परिणाम मिलने की सम्भावना है। विरोधी आपकी आलोचना कर सकते हैं। कुछ लोग आपका मूड खराब करने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक
आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगी। रिश्तेदारों से शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है। काम के प्रति एकाग्रता में वृद्धि होगी। आपकी समस्याओं का समाधान आपको मिल सकता है।
धनु
आज कार्यक्षेत्र में स्टाफ को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। यदि सर्दी-खांसी से पीड़ित हैं तो तुरन्त उसका इलाज करवायें। आपको फिजूल खर्च करने से बचना चाहिये। लोग आपकी बातों का गलत मतलब न निकालें इसका ध्यान रखें।
मकर
आज जीवनसाथी के स्वास्थ्य की समस्या दूर होगी। आप रोमांचक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। साझेदारी वाले व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। फिलहाल वर्तमान कार्यों में ही ध्यान दें। भविष्य की योजना न बनायें।
कुंभ
आज लोग आपको धोखा दे सकते हैं। जॉब में अचानक स्थान-परिवर्तन से परेशान होंगे। भूमि संबन्धित मामलों में अड़चन आने की सम्भावना है। छोटी-मोटी बातों पर ज्यादा आक्रामण न हों। जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रभावित हो सकते हैं।
मीन
आपकी सलाह से लोगों को बहुत लाभ होगा। प्रेम सम्बन्धों को परिवार से स्वीकृति मिल सकती है। पुराने रोग से मुक्ति मिलने के अच्छे योग हैं। अपना खानपान बेहद सन्तुलित रखें। सभी काम सही समय पर पूर्ण हो जायेंगे।
