बरेली: एलएलबी और एलएलएम का जल्द आएगा परिणाम
बरेली, अमृत विचार। एलएलबी और एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम अगले सप्ताह आ सकता है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर ली है। इसके साथ ही जल्द ही स्नातक प्रथम और परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत हुए छात्रों का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा। बता …
बरेली, अमृत विचार। एलएलबी और एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम अगले सप्ताह आ सकता है। मूल्यांकन पूरा होने के बाद परिणाम जारी करने की तैयारी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कर ली है। इसके साथ ही जल्द ही स्नातक प्रथम और परास्नातक प्रथम वर्ष के प्रोन्नत हुए छात्रों का परिणाम भी जारी कर दिया जाएगा।

बता दें कि एलएलबी और एलएलएम की सेमेस्टर परीक्षाएं मार्च में हुई थीं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं भी शुरू हो गई थीं लेकिन कोरोना की वजह से परीक्षाओं पर रोक लग गई थी। हालात सुधरने पर एक बार फिर से परीक्षाएं प्रारंभ हुईं। साथ ही मूल्यांकन भी शुरू कर दिया गया, जो काफी समय पहले पूरा हो चुका है, जिसकी वजह से अब परिणाम जारी किया जाएगा। इसी तरह से स्नातक और परास्नातक के प्रथम वर्ष के छात्र भी बिना परीक्षा के प्रोन्नत हो रहे हैं, जिसकी वजह से उनका भी परिणाम जारी किया जाएगा।
