हरदोई: भाजपा विधायक ने अपनी ही सरकार पर उठाया सवाल! मचा हड़कंप
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। भाजपा विधायक का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरसअल भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने आज रविवार को अपने फेसबुक …
हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है। भाजपा विधायक का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरसअल भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने आज रविवार को अपने फेसबुक पर लिखा, ‘आप ने सच बोला है। मैं आप से सहमत हूं। ऑक्सीजन की कमी से सैकड़ों लोग तड़प- तड़प कर मर गए। विधायक राजकुमार अग्रवाल सहित लाखों लोगों का दर्द किसी को नहीं दिखाई पड़ता हैं’। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस पोस्ट की पुष्टि ‘अमृत विचार’ नहीं करता है।

बता दें कि भाजपा विधायक श्याम प्रकाश अपने बेबाक बयानों के लिए काफी मशहूर हैं। भाजपा विधायक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बना हुआ है। भाजपा विधायक का यह बयान केंद्र सरकार के उस बयान का भी खंडन करती है जिसमें संसद की पटल से स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा था कि ऑक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई। वहीं, जिले के भाजपा नेता अपने विधायक के इस बयान पर चुप्पी साधे हैं।
ज्ञात हो कि इससे पहले भी भाजपा विधायक श्याम प्रकाश ने ट्वीट कर कहा था कि मैंने अपने राजनीतिक जीवन में इतना भ्रष्टाचार नहीं देखा जितना इस समय देख और सुन रहा हूं। उन्होंने कहा कि जिससे शिकायत करो वह खुद वसूली कर लेता है। श्याम प्रकाश के इस बयान ने अपनी सरकार पर आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया।
