सावधान: ग्राहकों को धोखा देकर बेंचे जा रहे प्लाट, जानें क्या है पूरा मामला
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में प्लाटिंग के नाम पर धोखाधड़ी जारी है, ऐसे में अगर आप शहर के आसपास हाइवे पर कोई प्लाट खरीदना चाहते हैं तो भूमि की जांच पड़ताल अवश्य कर लें, अन्यथा पैसा तो जाएगा ही जमीन भी आपकी जब्त हो जाएगी। ताजा मामला कुछ ऐसा ही है। राजस्व विभाग द्वारा …
हरदोई। यूपी के हरदोई जिले में प्लाटिंग के नाम पर धोखाधड़ी जारी है, ऐसे में अगर आप शहर के आसपास हाइवे पर कोई प्लाट खरीदना चाहते हैं तो भूमि की जांच पड़ताल अवश्य कर लें, अन्यथा पैसा तो जाएगा ही जमीन भी आपकी जब्त हो जाएगी। ताजा मामला कुछ ऐसा ही है। राजस्व विभाग द्वारा कुर्क की गई जमीन पर नागरिकों को धोखा देते हुए तमाम प्लाट बेंच दिए गए। हालांकि राजस्व विभाग की साइट पर उक्त भूमि संख्या को कुर्क किये जाने का आदेश प्रदर्शित हो रहा है, जिसे छुपाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर तहसील में सांठगांठ कर रहा है।
दरअसल शहर से सटे शाहजहांपुर रोड पर कुर्रिया गांव के निकट जमीनों की हेराफेरी लम्बे समय से की जा रही है। यहां ग्राहकों को धोखा देने के लिए प्रॉपर्टी डीलर नए नए हथकंडे अपना रहे है। ताजा मामला चौपाल सागर के सामने के भूखंड से संबंधित है। खाता संख्या 404 पर अंकित गाटा 1274/4.7180 के 1/6 भाग पर अंकित अभय कुमार अग्रवाल पुत्र स्व. बालकृष्ण अग्रवाल निवासी रेलवेगंज हरदोई द्वारा विद्युत देय मूल्य- 02 करोड़ 17 लाख 54 हजार 903 रुपये अदा न कर पाने के कारण उपरोक्त भूमि कुर्क की गई थी। पड़ताल में पता चला है कि अभय अग्रवाल ने संडीला मेटल वायर नाम की कंपनी स्थापित की थी, जिसका विद्युत बिल करीब डेढ़ करोड़ से अधिक हो जाने की वजह से विद्युत विभाग ने केस दर्ज कर वसूली के निर्देश दिए थे जिसके बाद कंपनी भाग गई।
बकाया अदा करने के लिए अभय अग्रवाल ने शाहजहांपुर रोड पर कुर्रिया में स्थित अपनी भूमि कुर्क कराकर केस खत्म करा दिया किन्तु उक्त भूमि का एग्रीमेंट एक प्रॉपर्टी डीलर के नाम कराकर कुर्क की गई भूमि पर प्लाट बेचने का सिलसिला जारी है। सूत्रों की मानें तो ग्राहकों को धोखा देकर उक्त भूमि पर करीब 02 दर्जन से ज्यादा प्लाट बेचे जा चुके हैं। चूंकि नेट पर कुर्क की गई संपत्ति का आदेश प्रदर्शित हो रहा है जिसे छुपाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर तहसील के अधिकारियों से सांठगांठ कर रहा है।
