शहीद मेजर पंकज पांडेय हुए पंचतत्व में विलीन, डेढ़ साल की बेटी ने दी अंतिम सलामी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। अरुणाचल प्रदेश में अपने दोस्त के लिए जान गंवाने वाले देने वाले हरदोई जिले के भारतीय सेना में मेजर पंकज पांडेय पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य सम्मान के साथ पंकज को अंतिम विदाई दी गई, लेकिन उस विदाई के वक्त जब उनकी डेढ़ साल की बिटिया ने अपनी नन्ही हथेली माथे पर लगाकर …

हरदोई। अरुणाचल प्रदेश में अपने दोस्त के लिए जान गंवाने वाले देने वाले हरदोई जिले के भारतीय सेना में मेजर पंकज पांडेय पंचतत्व में विलीन हो गए। सैन्य सम्मान के साथ पंकज को अंतिम विदाई दी गई, लेकिन उस विदाई के वक्त जब उनकी डेढ़ साल की बिटिया ने अपनी नन्ही हथेली माथे पर लगाकर पिता को सलामी दी। जिस तरह पिता की शहादत को नमन किया, उसे देखकर लोगों ने सलाम किया उस परवरिश को, जिसे संस्कार के रूप में अपनी बिटिया के ज़हन में छोड़कर पंकज दुनिया से विदा हो गए। यह देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो उठीं।

कुछ महीने पहले भारतीय सेना के मेजर पंकज पांडेय जब छुट्‌टी में घर आए थे तो उन्होंने अपनी बच्ची अरु को परेड सिखाई थी। पिता की गोद में परेड सीखते समय किसी ने ये नहीं सोचा होगा कि, एक दिन वही मासूम बच्ची अपने पिता की शहादत पर लेफ्ट-राइट कर अंतिम विदाई देगी। नन्हीं बच्ची ने अपने पिता से सीखी परेड को जब दुनिया के सामने करके दिखाया तो हर किसी की आंखें नम हो उठीं। डेढ़ साल की बेटी अरु ने अपने पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाए। फिर हथेली को माथे पर लगाकर विदाई दी।

दोस्त को बचाने में हुए शहीद
हरदोई के रहने वाले मेजर पंकज अपने साथी को बचाने में शहीद हो गए थे। अरुणाचल प्रदेश के तंबौला में उनकी तैनाती थी। 15 हजार फीट की ऊंचाई से गिरने पर वह बुरी तरह घायल हो गए। गुरुवार देर रात गुवाहाटी के हॉस्पिटल में उन्होंने दम तोड़ दिया था। मेजर की मौत की खबर मिलते ही उनके घर व जिले में शोक की लहर दौड़ गई। हरदोई शहर से सटे महोलिया शिवपार निवासी व्यवसायी अवधेश पांडेय के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा पंकज पांडेय व छोटा बेटा आशीष पांडेय। पंकज पांडेय सेना में मेजर थे। पिता अवधेश ने बताया कि 19 जुलाई की दोपहर उनके पास फोन आया कि एक हादसा हुआ है, जिसमें पंकज को गंभीर चोटें आईं हैं। इसके बाद वे फौरन बेटे आशीष के साथ गुवाहाटी हॉस्पिटल पहुंचे। पंकज को गंभीर चोटें आईं थी, उन्हें बचाया नहीं जा सका।

मुख्यमंत्री योगी ने स्वीकृत की 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

जिले के शहीद सैनिक के परिजनों को पचास लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा सरकार ने की है। बताते चलें गत दिवस अरुणाचल प्रदेश के तंबौला में अपने साथी को बचाने के लिए खाई में गिर जाने पर शहीद हुए हरदोई के भारतीय सेना में तैनात मेजर पंकज पाण्डेय को प्रदेश सरकार की तरफ से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
सदर विधायक नितिन अग्रवाल शहीद मेजर पंकज पांडेय के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत पचास लाख का चेक सौंपेंगे।  शहीद मेजर पंकज पांडेय के आवास पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर जी ने पहुँच कर परिवारी जनों को ढाढस बंधायाऔर श्रधांजलि अर्पित की।

 

संबंधित समाचार