बरेली: बिना वर्दी के शहर में ऑटो दौड़ा रहे चालक, जिम्मेदार अंजान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। बावजूद चालक बिना वर्दी के ही ऑटो चला रहे हैं। वर्दी न पहनने पर तीन साल पहले ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस दौरान ऑटो चालकों ने कुछ दिन वर्दी पहनी लेकिन उसके बाद …

बरेली, अमृत विचार। संभागीय परिवहन और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के ऑटो चालकों के लिए ड्रेस कोड लागू किया है। बावजूद चालक बिना वर्दी के ही ऑटो चला रहे हैं। वर्दी न पहनने पर तीन साल पहले ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की थी। उस दौरान ऑटो चालकों ने कुछ दिन वर्दी पहनी लेकिन उसके बाद स्थिति जस की तस हो गई।

शहर में करीब 4200 ऑटो पंजीकृत हैं। 2018 में शहर में ऑटो के अंदर लगातार कई आपराधिक घटनाएं हुई थीं। उसके बाद सभी ऑटो चालकों को यूनिफार्म पहनने के साथ ही ऑटो पर पता और मोबाइल नंबर लिखवाने के आदेश दिए थे। ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती की। इसके बाद सभी ऑटो चालक वर्दी में नजर आने लगे लेकिन अब फिर से नियमों का उल्लंघन होने लगा। शहर के किसी भी ऑटो में न तो वाहन मालिक और न चालक का मोबाइल नंबर लिखा मिलेगा। अधिकांश चालक लापरवाही से ऑटो दौड़ा रहे हैं। इससे सदैव ही दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि जल्द ही अभियान चलाकर ऑटो चालकों को वर्दी पहनने के लिए निर्देश दिए जाएंगे। अगर उसके बाद भी कोई पालन नहीं करता तो कार्रवाई की जाएगी।,

संबंधित समाचार