वेटलिफ्टर मीराबाई चानू से Inspire हुए टाइगर श्रॉफ, किया यह काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को पहला मेडल दिलाया  है। इन्हें अभी भी बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। एक ओर चानू की कामयाबी से पूरा देश प्रभावित हो चुका है।  वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ उनसे प्रेरित होकर कुछ अलग ही काम कर गए। टाइगर श्रॉफ …

मुंबई। भारत की स्टार महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में देश को पहला मेडल दिलाया  है। इन्हें अभी भी बधाई मिलने का सिलसिला जारी है। एक ओर चानू की कामयाबी से पूरा देश प्रभावित हो चुका है।  वहीं अभिनेता टाइगर श्रॉफ उनसे प्रेरित होकर कुछ अलग ही काम कर गए। टाइगर श्रॉफ ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं।

 

वीडियो में दिख रहा है कि टाइगर श्रॉफ 140 किलो वजन के साथ सिट- अप्स कर रहे हैं। टाइगर ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘140 किलोग्राम का वजन उठाया, इतना मजबूत होने और अपनी सीमा से परे जाने के लिए मुझे प्रेरित करने के लिए मीराबाई चानू को बहुत धन्यवाद। टोक्यो ओलंपिक में वाकई में उनका शानदार प्रदर्शन रहा! गो-गो टीम इंडिया!’ इस वीडियो पर जैकी श्रॉफ ने भी कमेंट करते हुए बेटे की तारीफ की है।

यह भी पढ़े-

ISRO के मिशन गगनयान पर कोरोना का ग्रहण, दिसंबर में नहीं शुरू होगा अभियान

संबंधित समाचार