YouTube ने छुआ 1000 करोड़ का आंकड़ा, बना सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप
Google के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube को 10 बिलियन यानि 1000 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलो़ड किया जा चुका है। इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। जुलाई 2021 में दुनिया की आबादी करीब 7.9 बिलियन यानि 8 अरब के आसपास रिकार्ड की गई है। वहीं, इस साल की शुरुआत में Google …
Google के वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म Youtube को 10 बिलियन यानि 1000 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलो़ड किया जा चुका है। इसके साथ ही यह सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला ऐप है। जुलाई 2021 में दुनिया की आबादी करीब 7.9 बिलियन यानि 8 अरब के आसपास रिकार्ड की गई है। वहीं, इस साल की शुरुआत में Google ने Android ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले 3 बिलियन एक्टिव स्मार्टफोन का आंकड़ा दिया था।
Google Play Store पर इस समय करीब 2.89 बिलियन ऐप्स मौजूद हैं। इन सब बड़े नंबरों के बीच एक बड़ा नंबर और जुड़ने वाला है, वो है Youtube के डाउनलोड्स का। Google के वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप Youtube ने 10 बिलियन डाउनलोड्स के आंकड़े को टच किया है, जो कि दुनिया की आबादी से भी 2 बिलियन यानि 200 करोड़ ज्यादा है।
Facebook ग्रुप के ऐप्स का जलवा
Youtube के बाद Facebook को सबसे ज्यादा (करीब 7 बिलियन यानि 700 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। वहीं, Facebook का इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp 6 बिलियन (600 करोड़) डाउनलोड के साथ तीसरे नंबर पर है। Facebook Messenger भी 5 बिलियन (500 करोड़) डाउनलोड के साथ चौथे नंबर पर है। वहीं, Instagram को 3 बिलियन (300 करोड़) बार डाउनलोड किया गया है। यह पांचवे नंबर पर है। इस तरह से टॉप- 5 सबसे ज्यादा डाउनलोड किए जाने वाले ऐप्स में Facebook ग्रुप के चार ऐप्स हैं।
