हल्द्वानी: अमर शहीदों को दी श्रद्वांजलि, वीर नारियों का किया सम्मान
हल्द्वानी, अमृत विचार। 22 वां कारगिल शौर्य दिवस जिले भर में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किए। दो मिनट का मौन रख कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही वीर नारियों और घायल जवानों को सम्मानित किया गया। …
हल्द्वानी, अमृत विचार। 22 वां कारगिल शौर्य दिवस जिले भर में पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। अधिकारियों और पूर्व सैनिकों ने कारगिल शहीदों के स्तंभ पर पुष्पचक्र अर्पित किए। दो मिनट का मौन रख कारगिल के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके साथ ही वीर नारियों और घायल जवानों को सम्मानित किया गया।
जिले में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन नैनीताल रोड स्थित शहीद पार्क में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में वीर नारी श्रीमती अनीता कुमारी पत्नी लांस नायक स्वर्गीय चन्दन सिंह, घायल सैनिक हवलदार बहादुर पाल एवं नायक कैलाश चंद्र को शॉल ओढ़ाकर एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (सेनि) आरएस धपोला ने कहा कि आज से 22 वर्ष पूर्व ये महान उपलब्धि हासिल की थी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने कहा कि हमारे देश की अखंडता और सम्प्रभुता को अक्षुण्ण रखने में भारतीय सैनिकों के शौर्य, पराक्रम और साहस की अहम भूमिका है।
इससे पहले एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, सीओ शांतनु पराशर, मुख्य नगर आयुक्त सीएस मर्तोलिया, कर्नल डीएस बिष्ट, कर्नल एस. वाशिंगटन, कर्नल (सेनि) बीडी काण्डपाल, कर्नल (सेनि) एमएस चौहान, मेजर (सेनि) डीएस रौतेला, मेजर (सेनि) बीएस थापा, कैप्टन (सेनि) पीएस भण्डारी ने पुष्क चक्र चढ़ाए।
पुलिस बैंड की मातमी धुनों के बीच शहीदों का भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर विमला चंद्र, टीसी जोशी, डीसी पांडे, एसएस रौतेला, कैलाश चंद्र, एस बिष्ट, एनएस बोरा, जेएस बोरा, हरीश कुमार, हेमंत बगड़वाल, दीपक बल्यूटिया आदि मौजूद रहे। इधर अन्य पूर्व सैनिक संगठनों ने भी कारगिल शौर्य दिवस पर शहीदों को याद किया।
