ओलंपिक खेलों के आयोजक शहर टोक्यो पर कोरोना की छाया, संक्रमण के 1429 नए मामले
टोक्यो। ओलंपिक खेलों के आयोजक शहर जापान के टोक्यो में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के 1429 नए मामले सामने आये। शहर में पिछले सात दिनों से लगातार 1000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण …
टोक्यो। ओलंपिक खेलों के आयोजक शहर जापान के टोक्यो में सोमवार को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के 1429 नए मामले सामने आये। शहर में पिछले सात दिनों से लगातार 1000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं। स्थानीय मीडिया ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हाल ही में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले के फिर से बढ़ने से टोक्यो में संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख के पार हो गयी है।
इसके अलावा खासकर ओलंपिक शुरू होने के बाद लोग जापान में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरूप के प्रसार से अत्यधिक चिंतित हैं। टोक्यो में पिछले सप्ताह इसी दिन के संक्रमित आंकड़ों की तुलना में नवीनतम आंकड़े 702 बढ़ गये हैं, जो 11 जनवरी को पुष्टि किए गए 1,252 मामलों का रिकॉर्ड आज तोड़ दिया है। इससे पहले टोक्यो में रविवार को 1763 नये मामलों की पुष्टि हुई थी।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने मेट्रोपॉलिटन सरकार को सलाह देते हुए चेतावनी दी है कि अगर वायरस मौजूदा गति से फैलता रहा, तो सात दिनों के औसत के मुताबिक पिछले सप्ताह से 41.2 प्रतिशत बढ़कर 1553 मामले प्रतिदिन हो गये हैं। साथ ही ओलंपिक के दौरान तीन अगस्त को यह नयी ऊंचाई पर पहुंच सकता है। टोक्यो में आपातकाल की स्थिति 22 अगस्त तक बतायी गयी है।
