अमेठी: एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़क पर तड़पते रहे घायल युवक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। अमेठी जिले में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल सरकारी अस्पताल के सामने लगभग तीन दिनो से चल रही है, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 102 तथा 108 के वाहन नहीं उपलब्ध हो सके और एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई है। …

अमेठी। अमेठी जिले में 102 और 108 एंबुलेंस कर्मचारियों की हड़ताल सरकारी अस्पताल के सामने लगभग तीन दिनो से चल रही है, कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 102 तथा 108 के वाहन नहीं उपलब्ध हो सके और एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल हुए बाइक सवार दो युवकों में एक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस के न चलने से इमरजेंसी सेवा नहीं मिल पाई। दोनों सड़क पर पड़े घंटों तड़पते रहे। इन बाइक को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया था। अस्पताल काफी देर से पहुंचने की वजह से खून काफी बह गया।

सोमवार को सुबह बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गोसाईं महोना गांव निवासी शान पुत्र जमाल (24) और इमरान पुत्र तौफीक (26) एक बाइक पर सवार होकर निजी कार्य से गौरीगंज जिला मुख्यालय पर जा रहे थे। जामो थाना क्षेत्र के भोये गांव के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। इमरान का पैर फट गया था, उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिक खून बह जाने से हालत बिगड़ी
हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए लोगों ने एंबुलेंस को कॉल की लेकिन एंबुलेंस नहीं आई। डेढ़ घंटे तक दोनों युवक सड़क पर पड़े तड़पते रहे। अधिक खून बह जाने की वजह से हालत ज्यादा बिगड़ गई। सीएमओ को फोन करने पर एंबुलेंस आई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा सका।

संबंधित समाचार