रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन के लिए काठगोदाम-हल्द्वानी से नहीं मिल रहे टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे ने कृष्ण जन्म नगरी मथुरा जाने के लिए रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है लेकिन इस ट्रेन के टिकट काठगोदाम और हल्द्वानी से नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मथुरा जाने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही हैं और वे लालकुआं से टिकट खरीदने का मजबूर हैं। रेलवे अधिकारियों के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। रेलवे ने कृष्ण जन्म नगरी मथुरा जाने के लिए रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है लेकिन इस ट्रेन के टिकट काठगोदाम और हल्द्वानी से नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मथुरा जाने वाले यात्रियों की फजीहत हो रही हैं और वे लालकुआं से टिकट खरीदने का मजबूर हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार कोविड-19 कर्फ्यू के बाद रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन संख्या 05056 एक्सप्रेस शुरू की गई है। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार की शाम को चलती है। यह ट्रेन मथुरा रूट के यात्रियों की सुविधा के लिहाज से शुरू की गई है। इस ट्रेन में सारी बोगियां अनारक्षित हैं, इस ट्रेन में एक भी बोगी आरक्षित, शयनयान, एसी फर्स्ट व सेकेंड क्लास नहीं है। इधर, इस ट्रेन की सभी बोगियां अनारक्षित होना यात्रियों के लिए मुसीबत बन गया है।

यदि काठगोदाम, हल्द्वानी के मथुरा जाने वाली इस स्पेशल ट्रेन से यात्रा करना चाहता है तो उसको सुबह सवा आठ बजे के बाद काठगोदाम या हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से  इस ट्रेन का टिकट नहीं मिलेगा। ट्रेन का टिकट नहीं मिलने से यात्रियों को मथुरा जाने वाली इस ट्रेन पर सवार होने के लिए लालकुआं से टिकट लेना पड़ेगा। इससे बेवजह यात्रियों का समय और रुपए बर्बाद हो रहे हैं और यात्रियों की फजीहत हो रही है।

= इस तकनीकी वजह से नहीं मिल सकते हैं टिकट =

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन की सभी बोगियां अनारक्षित हैं इसलिए यदि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन के लिए टिकट दिया जाए तो ऐसी ट्रेन का दिया जाए जिसकी सभी बोगियां या दो-तीन बोगियां अनारक्षित हों ताकि यात्री काठगोदाम से लालकुआं तक पहुंच सकें।

वहीं, काठगोदाम रेलवे स्टेशन से सुबह सवा आठ बजे एकमात्र मुरादाबाद पैसेंजर चलती हैं जिसकी सभी बोगियां अनारक्षित हैं जबकि बाकी ट्रेनों की सभी बोगियां पूरी तरह आरक्षित हैं। ऐसे में रेलवे तकनीकी तौर पर सुबह आठ बजे के बाद काठगोदाम से मथुरा जाने के लिए अनारक्षित टिकट नहीं दे सकता है क्योंकि उसके पास यात्री को काठगोदाम से लालकुआं तक पहुंचाने के लिए ट्रेन नहीं है। वहीं रामनगर-मथुरा स्पेशल  ट्रेन शाम को चलती है ऐसे में यात्रियों को मजबूरी में लालकुआं से ही टिकट खरीदना होगा।

यदि कोई यात्री रामनगर-लालकुआं-मथुरा स्पेशल ट्रेन का यात्री मांगता है तो रेलवे  तकनीकी तौर पीर सुबह  सवा आठ बजे के बाद मुहैया नहीं करा सकता है क्योंकि मुरादाबाद पैसेंजर ट्रेन सवा आठ बजे चली जाती है। इसके बाद सभी ट्रेनों की बोगियां आरक्षित हैं ऐसे में यात्री को अनारक्षित का टिकट नहीं दिया जा सकता है।

-चयन रॉय, स्टेशन अधीक्षक, स्टेशन प्रबंधक काठगोदाम रेलवे स्टेशन

संबंधित समाचार