बॉर्डर पर हिंसा तो आपस में भिड़े असम-मिजोरम के मुख्यमंत्री, अमित शाह ने दी नसीहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के असम-मिजोरम की सीमा पर सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में ही भिड़ गए। हिंसा मामले को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की काफी देर तक ट्विटर पर नोकझोंक होने के बाद आखिर में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने गृह मंत्री अमित शाह से …

नई दिल्ली। पूर्वोत्तर भारत के असम-मिजोरम की सीमा पर सोमवार को हिंसा भड़कने के बाद इन दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आपस में ही भिड़ गए। हिंसा मामले को लेकर दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की काफी देर तक ट्विटर पर नोकझोंक होने के बाद आखिर में मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने की मांग की। उनकी इस मांग पर गृह मंत्री शाह ने दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आपस में ही सीमा विवाद सुलझाने की नसीहत दी।

यह भी पढ़ें: असम-मिजोरम सीमा विवाद में तड़ताई गोलियां… पुलिस के छह जवानों की मौत

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा के साथ टेलीफोन पर अलग-अलग बातचीत के दौरान शाह ने उनसे अंतरराज्यीय सीमा पर शांति बनाए रखने को कहा। गृह मंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि सीमा विवाद को आपसी सहमति से हल करें।

दोनों मुख्यमंत्रियों ने गृह मंत्री को आश्वासन दिया है कि शांति सुनिश्चित करने और सीमा मुद्दे को सौहार्दपूर्ण ढंग से हल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सूत्रों ने कहा कि दोनों राज्यों के पुलिस बलों के विवादित स्थल से लौटने की उम्मीद है। असम के मुख्यमंत्री ने ट्विटर पर लिखा कि कछार जिले में अंतरराज्यीय सीमा पर मिजोरम से उपद्रवियों की गोलीबारी में असम पुलिस के छह जवान शहीद हो गए। संघर्ष के बाद विवादित असम-मिजोरम सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई, जबकि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों के बीच सोमवार को ट्विटर पर भिड़ गए।

सोमवार को सबसे पहले असम पुलिस ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘यह दुर्भाग्‍यपूर्ण है कि मिजोरम से कुछ असामाजिक तत्‍व असम के सरकारी अधिकारियों पर पथराव कर रहे हैं। ये अधिकारी लैलापुर में असम की जमीन की अतिक्रमण से रक्षा करने के लिए तैनात हैं।’ इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्‍वा शर्मा ने मिजोरम के अपने समकक्ष को ट्वीट किया, ‘माननीय जोरामथंगा जी, कोलासिब (मिजोरम) के एसपी ने हमसे कहा है कि जब तक हम अपनी पोस्ट से पीछे नहीं हट जाते तब तक उनके नागरिक सुनेंगे नहीं और हिंसा नहीं रोकेंगे। ऐसे हालात में सरकार कैसे चला सकते हैं?’ इसके बाद उन्‍होंने अमित शाह और प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा है, ‘आशा है कि आप जल्‍द से जल्‍द दखल देंगे।’

हिमंत बिस्वा सरमा के ट्वीट के बाद जोरामथंगा ने जवाबी ट्वीट करते हुए लिखा, ‘हिमंता जी, माननीय श्री अमित शाह जी ने दोनों मुख्‍यमंत्रियों की सौहार्दपूर्ण बैठक कराई थी। उसके बाद आश्‍चर्यजनक रूप से आज मिजोरम में वेरिंगटे ऑटो रिक्‍शा स्‍टैंड के पास असम पुलिस की दो कंपनियां नागरिकों के साथ आईं और वहां मौजूद नागरिकों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठी चार्ज किया। उन्‍होंने सीआरपीएफ और मिजोरम पुलिस के जवानों को भी भगा दिया।’

मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (उत्तरी रेंज) लालबियाकथांगा खियांगते ने मीडिया को बताया कि विवादित इलाके में रविवार की देर रात करीब 11.30 बजे ऐटलांग नदी के पास आठ झोपड़ियों में आग लगा दी गई। हालांकि, घटना के समय इन झोपड़ियों के कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि ऐटलांग नदी के पास ये झोपड़ियां असम के सीमावर्ती गांव वायरेंगटे के किसानों की है। उन्होंने कहा कि किसानों की शिकायत पर वायरेंगटे थाने में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार