सीतापुर: दीवार गिरने से किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पीरनगर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे चाय बनाते समय अचानक एक घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। नायब तहसीलदार सिधौली, कानूनगो समेत तहसील प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। पीड़ित परिजनों को राहत सहायता …

सीतापुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पीरनगर में सोमवार सुबह करीब आठ बजे चाय बनाते समय अचानक एक घर की कच्ची दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आने से 15 वर्षीया किशोरी की मौत हो गई। नायब तहसीलदार सिधौली, कानूनगो समेत तहसील प्रशासन की टीम ने घटना स्थल का दौरा किया। पीड़ित परिजनों को राहत सहायता का भरोसा दिए जाने के बाद किशोरी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कमलापुर क्षेत्र के ग्राम पीरनगर में आरती (15) पुत्री ऊदन कहार घर में चूल्हे पर चाय बना रही थी। अचानक कच्ची दीवार गिरने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गईं।

जब तक उसके परिजन उसे इलाज के लिये कही ले जाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ऊदन गरीबी के चलते अपने घर की मरम्मत नही करा पा रहा था। जिससे घर काफी जर्जर हो गया था। जिसके चलते सोमवार की सुबह अचानक दीवार आरती पर गिर गई। सूचना पर नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप, कानूनगो रामफल वर्मा, क्षेत्रीय लेखपाल अविनाश मिश्रा व कमलापुर थाना प्रभारी रणविजय सिंह समेत कई अहलकार वहां पहुंचे। नायब तहसीलदार रविन्द्र प्रताप ने मृतक बालिका के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही प्रशासन की तरफ से सहायता मुहैया कराई जाएगी।

संबंधित समाचार