बरेली: ससुरालियों पर युवक को जहर देने की दर्ज हुई रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों ने विवाद के चलते युवक को घर बुलाया और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबीयत खराब होने पर युवक के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डेढ़ साल तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की। प्रेम नगर के शास्त्री नगर निवासी तौसीफ खान ने बताया …

बरेली, अमृत विचार। ससुरालियों ने विवाद के चलते युवक को घर बुलाया और फिर उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। तबीयत खराब होने पर युवक के भाई ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने डेढ़ साल तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

प्रेम नगर के शास्त्री नगर निवासी तौसीफ खान ने बताया कि छोटे भाई जहीर खान की शादी कोतवाली के बाघ अहमद अली तालाब निवासी अर्शी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से अर्शी अपने मायके में ही रहने लगी। 8 फरवरी की शाम तौसीफ खान के दोस्त जोएब ने उसे फोन पर बताया कि उसका भाई अपनी ससुराल में बेहोश पड़ा है। इस सूचना पर वे लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि जहीर के मुंह से बदबू आ रही थी और मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जहां इलाज के दौरान मजिस्ट्रेट ने उसके बयान भी दर्ज किए थे। बावजूद इसके पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। रविवार को कोर्ट के आदेश पर डेढ़ साल बाद पुलिस ने अर्शी उसके रिश्तेदार रोशन आरा, बाबू और उमा के खिलाफ गंभीर धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली: जब बरेली के वीर सपूतों ने किए पाकिस्तान सेना के दांत खट्टे

संबंधित समाचार