आज का राशिफल | 27 जुलाई, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष आज आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको उचित ऑर्डर और नये अनुबन्ध प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अपने काम के प्रति समर्पित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा। वृष आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से …

मेष

आज आपको अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। आपको उचित ऑर्डर और नये अनुबन्ध प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। अपने काम के प्रति समर्पित होंगे। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

वृष

आज योजनाबद्ध तरीके से काम करने से आपको लाभ मिलेगा। आपको नयी जिम्मेदारियां मिलने की सम्भावना है। आपका मन आनन्दित रहेगा। पिता से उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

मिथुन

आज विदेश यात्रा में आ रही बाधा दूर होगी। सन्तान की उपलब्धियों से आनन्द की अनुभूति करेंगे। शासन-प्रशासन से जुड़े लोगों के माध्यम से लाभ होगा। बुद्धिमान लोगों की संगत प्राप्त होगी। अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूर्ण करने के लिये मेहनत करेंगे।

कर्क

आज धन के मामले में किसी पर ज्यादा विश्वास न करें। बच्चों की गलतियों पर नाराज हो सकते हैं। आपको सभी निर्णय स्वयं से ही लेना चाहिये। सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या हो सकती है। थोड़ी सी लापरवाही के कारण अच्छे अवसरों को चूक सकते हैं।

सिंह

वर्तमान परिस्थितियों को लेकर थोड़ा सावधान रहें। आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ायेगा। परिवार में सौहाद्र का वातावरण रहेगा। बच्चों के साथ अधिकाधिक समय बिताने का प्रयास करें।

कन्या

आज व्यापार में विस्तार कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की मुश्किलें हल होने की सम्भावना है। किसी नयी डील में धन निवेश कर सकते हैं। अपनी इम्यूनिटी को मजबूत रखने के लिये खानपान का ध्यान रखें। पूरे मनोयोग से अपने कार्यों में लगे रहेंगे।

तुला

आज अपनी प्रतिभा का बखूबी उपयोग व प्रदर्शन करेंगे। परिस्थितियां पूरी तरह से आपके पक्ष में रहेंगी। आप कुछ नया करने के लिये तत्पर रहेंगे। उच्च अधिकारी आपकी आय बढ़ाने और पदोन्नति को लेकर विचार कर सकते हैं।

वृश्चिक

अाज विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। एलर्जी और खांसी की समस्या हो सकती है। परिवार के लोग आपकी बातों का मज़ाक उड़ा सकते हैं। जिद्दीपन वाले व्यवहार से आपको बचना चाहिये। थकान और कमजोरी रहेगी।

धनु

आज मार्केटिंग संबंधी कार्यों ंके लिये दिन अनुकूल है। आपको अच्छे सम्पर्कों का लाभ अवश्य मिलेगा। छोटे भाई बहनों की उन्नति से आप प्रसन्न होंगे। लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

मकर

आज सम्पत्ति में आप धन निवेश कर सकते हैं। दिन प्रसन्नता और उत्साह से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अपने मन की बातें शेयर करना उचित होगा। कार्यक्षेत्र में जूनियर्स का अच्छा सहयोग प्राप्त हो सकता है। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं।

कुंभ

आज विरोधियों के ऊपर आप भारी पड़ेंगे। संतान के रवैये से आप सन्तुष्ट रहेंगे। कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा। सभी आवश्यक कार्य बिना बाधा के पूर्ण हो जाएंगे।

मीन

आज शाम के समय किसी सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। आकस्मिक यात्रा की संभावना बन सकती है। शेयर मार्केट में संभल कर निवेश करें। रिश्तेदारों पर ज्यादा भरोसा करना उचित नहीं है। प्रेमी जन के साथ समय बिताएंगे।