हमीरपुर: आरक्षण न मिलने से नाराज ओबीसी मोर्चा ने दी ये बड़ी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर। नीट प्रवेश परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण न दिये जाने से नाराज राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को देकर देश व्यापी आंदोलन तीन चरणो में आयोजित किये जाने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि एससी, एसटी, और …

हमीरपुर। नीट प्रवेश परीक्षा में ओबीसी को आरक्षण न दिये जाने से नाराज राष्ट्रीय पिछडा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जसवंत सिंह के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमण्डल ने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र जिलाधिकारी को देकर देश व्यापी आंदोलन तीन चरणो में आयोजित किये जाने की चेतावनी दी। प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि एससी, एसटी, और ओबीसी के हक अधिकार के समर्थन में नीट को रद्द किया जाये।

जब तक नीट ने ओबीसी को 27% आरक्षण केन्द्र व राज्यो के मेडीकल कालेजो में दिया जाये, ओबीसी की जाति आधारित जनगणना कराकर संख्यानुपात मे प्रतिनिधितत्व के लिए आरक्षण लागू किया जाये ,राष्ट्रीय स्तर पर नीट की समीक्षा की जाये और समीक्षा में बामसेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को शामिल किया जाये। उपरोक्त मांगो का निराकरण न होने पर मोर्चा तीन चरणो में आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष के अलावाडा०एस०के०संखवार,चन्द्रपाल बीएल लोधी, प्रवीण भास्कर, रामस्वरुप, सिध्दगोपाल आदि ने अहम भूमिका निभाई।

संबंधित समाचार