अमरोहा: विधायक ने किया हाईवे चौड़ीकरण का शिलान्यास
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। विधायक राजीव तरारा ने मंगलवार को गजरौला से कुमराला चौकी तक बिजनौर बिल्सी बदायूं मार्ग हाईवे के चौड़ीकरण का श्रीगणेश किया। इस कार्य की स्वीकृति विधायक के प्रयासों से मिली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है, आगे भी यह क्रम लगातार जारी रहेगा। मंगलवार को …
अमरोहा/गजरौला,अमृत विचार। विधायक राजीव तरारा ने मंगलवार को गजरौला से कुमराला चौकी तक बिजनौर बिल्सी बदायूं मार्ग हाईवे के चौड़ीकरण का श्रीगणेश किया। इस कार्य की स्वीकृति विधायक के प्रयासों से मिली। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास में उन्होंने कोई कमी नहीं छोड़ी है, आगे भी यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
मंगलवार को इंदिरा चौक पर आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव तरारा ने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए कार्यों का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि गजरौला रोडवेज बस अड्डे का पुनः संचालन, चकनवाला शीशोवाली के बीच पुल, दरबड़ ठेठ से तटबंध, डींगरा बिजली घर का संचालन, गजरौला से मूंढ़ा मुकारी मार्ग चौड़ीकरण समेत ऐसे विभिन्न विकास कार्य कराए गए हैं।
जिनसे क्षेत्र की जनता को भारी फायदा पहुंचा है। उन्होंने कहा कि विकास के इसी क्रम में गजरौला से कुमराला चौकी तक बदांयू बिल्सी बिजनौर हाईवे का चौड़कीकरण डिवाईडर सहित कराने का कार्य शासन से स्वीकृत कराया गया है। विधायक ने चौड़ीकरण कार्य का श्रीगणेश करते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ब्लाक प्रमुख पति चौधरी वीरेंद्र सिंह, व्यापार मंडल के प्रांत संगठन मंत्री सुबोध सिंघल, मंडलाध्यक्ष उत्तम सिंह प्रजापति, शशि चैहान, रविंद्र शुक्ल, डा. राजीव शुक्ल, सुरेन्द्र औलख, मनमोहन सैन, महेन्द्र सिंह ठेकेदार, तेजपाल सिंह, सत्यपाल सिंह पाल, शशि चौधरी, राजीव राजपूत, करन सिंह सैनी, पवन चौधरी, सीताराम कश्यप, सचिन त्यागी आदि समेत पीडब्लयूडी के अधिकारी मौजूद रहे।
