लखनऊ: कलयुगी बेटे ने जमीन के टुकड़े के लिए मां को उतारा मौत के घाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। जिस मां ने अपने बेटे को जान पर खेलकर जन्म दिया उसी बेटे ने मां को ही मौत के घाट उतार दिया। राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कलासर खेडा गांव में हुई इस घटना से लोग हैरान और परेशान दिखे। मंगलवार को सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना निगोहा पुलिस को दी, जिसके …

लखनऊ। जिस मां ने अपने बेटे को जान पर खेलकर जन्म दिया उसी बेटे ने मां को ही मौत के घाट उतार दिया। राजधानी के निगोहा थाना क्षेत्र के ग्राम कलासर खेडा गांव में हुई इस घटना से लोग हैरान और परेशान दिखे। मंगलवार को सुबह पड़ोसियों ने इसकी सूचना निगोहा पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉटर्म के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है। वहीं आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया।

निगोहां के कलासर खेडा गांव की रहने वाले 56 वर्षीय लीलावती के नाम जमीन काल बन गयी। लीलावती का बड़ा बेटा संजय लगातार पैतृक जमीन को बेचने का दबाव बना रहा था, कई बार उसकी लीलावती से काफी कहासुनी हुई थी। आस-पास के लोगों ने बताया कि संजय नशे का भी लती है, कई बार उसने शराब के नशे अपनी मां की पिटाई भी की थी। सोमवार देर रात भी संजय शराब के नशे में धुत होकर मां से जमीन बेचने का दबाव बनाते हुए मां की पिटाई करने लगा।

विरोध करने पर साड़ी के पल्लू से मां का गला कसकर उसे मौत के घाट उतार दिया और मौके से भाग निकला। मंगलवार की सुबह घर के बाहर लीलावती का शव पड़ा देख पड़ोसियों ने निगोहां पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं सूचना पाकर छोटा बेटा और बेटी भी पहुंची। इंस्पेक्टर निगोहां नंद किशोर ने बताया कि आरोपित बेटे की तलाश की जा रही है।

आये दिन बवाल करता था संजय
ग्रामीणों ने बताया कि दो लीलावती के दो बेटे संजय और संगम व एक बेटी राजरानी है। बेटी और बड़े बेटे की शादी हो चुकी है। लीलावती अपने दोनो बेटों से अलग गांव में रहती थी। बड़ा बेटा भी गांव में अलग रहता था। छोटा बेटा लखनऊ में रहता था। ग्रामीणों के मुताबिक बड़ा बेटा संजय नशे का लती है, जो आये दिन अपनी मां लीलावती से जमीन बेचने का दबाव बना रहा था। कई बार गांव वालों ने पिटाई करते देखा तो संजय को भी डांट लगायी लेकिन आये दिन वह बवाल से बाज नहीं आया।

संबंधित समाचार