नैनीताल: अस्पताल को मिली आधुनिक एंबुलेंस, बच्चा वार्ड का हुआ शुभारंभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में विधायक संजीव आर्य ने विधायक निधि से हाईटेक एंबुलेंस अस्पताल प्रबंधन को भेंट की। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में बनाए गए चिल्ड्रन वार्ड का उद्घाटन भी किया। बता दें कि शहर के बीडी पांडे अस्पताल में दुर्घटना और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज इलाज के …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल में विधायक संजीव आर्य ने विधायक निधि से हाईटेक एंबुलेंस अस्पताल प्रबंधन को भेंट की। इस दौरान विधायक ने अस्पताल में बनाए गए चिल्ड्रन वार्ड का उद्घाटन भी किया।

बता दें कि शहर के बीडी पांडे अस्पताल में दुर्घटना और गंभीर बीमारियों से ग्रसित मरीज इलाज के लिए आते हैं। कई मामलों में मरीज को रेफर कर दिया जाता है। अस्पताल के पास अत्याधुनिक एंबुलेंस नहीं होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।

कुछ माह पूर्व विधायक संजीव आर्य ने अस्पताल प्रबंधन को एंबुलेंस भेंट की थी। इसमें होटल एवं रेस्टोरेंट एसोसिएशन के करीब साढ़े चार लाख के आर्थिक सहयोग से अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। मंगलवार को अस्पताल में आयोजित समारोह के दौरान विधायक संजीव आर्य ने अत्याधुनिक एंबुलेंस और अस्पताल में बनाए गए चिल्ड्रन वार्ड का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सरकार अस्पतालों को सुविधा संपन्न बनाने के लगातार प्रयास कर रही है। इस दौरान निदेशक स्वास्थ्य डॉ. शैलेजा भट्ट, सीएमओ डॉ. भागीरथ जोशी, अस्पताल पीएमएस डॉ. केएस धामी, डॉ. एमएस दुग्ताल, डॉ. अर्जुन रावल, डॉ. एमएस रावत, डॉ. आरके वर्मा, मेट्रन शशिकला रावत, भाजपा नगर अध्यक्ष आनंद बिष्ट, गोपाल रावत, सभासद मोहन नेगी, सभासद राहुल पुजारी, महामंत्री मनोज जोशी, नीरज जोशी, विमला अधिकारी, आशु उपाध्याय, भूपेंद्र बिष्ट आदि थे।

संबंधित समाचार