बदायूं: ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवारों की मौत
अलापुर/बदायूं, अमृत विचार। मंगलवार का दिन अलापुर क्षेत्र के लोगों के लिए अमंगल साबित हुआ। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना अलापुर क्षेत्र के …
अलापुर/बदायूं, अमृत विचार। मंगलवार का दिन अलापुर क्षेत्र के लोगों के लिए अमंगल साबित हुआ। दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
थाना अलापुर क्षेत्र के गांव कुंडेली निवासी राधे (25) पुत्र काशीराम और देव सिंह (40) पुत्र धनपाल गांव के हिसाब से रिश्ते में चाचा-भतीजे लगते हैं। मंगलवार शाम के समय एक रिश्तेदारी से बाइक से दावत खाकर लौट रहे थे।
इसी दौरान एमएफ राजमार्ग पर भसराला तिराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर घिसट गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी तो एसओ अलापुर ओपी गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों के शवों को सील किया गया।
साथ ही परिजनों को अवगत कराया गया। दूसरी घटना थाना क्षेत्र के कस्बा सखानू के पास हुई। गांव पचपेड़ा के पास दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। जिसमें कस्बा म्याऊं निवासी उमेश और दूसरी बाइक सवार गांव राम नगला निवासी दुर्वेश पुत्र प्रेमपाल घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया।
