अयोध्या: विवाद के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जानें क्या है पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुंभी पूरे मेहरबान पाण्डेय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही इनायतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचायत नामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंभी …

अयोध्या। अयोध्या के इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुंभी पूरे मेहरबान पाण्डेय गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना मिलते ही इनायतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतका के शव का पंचायत नामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कुंभी पूरे मेहरबान पाण्डेय गांव निवासी 23 वर्षीय रेशमा पत्नी प्रदीप कुमार यादव की सोमवार रात्रि घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची इनायत नगर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचानामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीणों की माने तो सोमवार की रात लगभग 9.00 बजे मृतका के नंदोई व उनके साथ कुछ अज्ञात लोग आए और उनके ससुर श्रीराम से बात विवाद करने लगे। जिसका बीच-बचाव करने श्रीराम की बहू रेशमा पहुंची जिसको नंदोई व उनके साथ आए कुछ अन्य लोगों द्वारा उसके सिर पर प्रहार कर दिया गया जिससे विवाहिता को गंभीर चोटे आई जिससे उसकी मौत हो गई।

मृतका का पति प्रदीप कुमार यादव रोजी रोटी के लिए गुजरात के सूरत शहर में रहता है। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर राहुल कुमार ने बताया की घटना की सूचना मृतका के ससुर श्रीराम यादव द्वारा दी गई जिसके उपरांत मौके पर पहुंचकर मृतका के शव को पंचायतनामा करा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उक्त मामले में अभी कोई भी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर मिलते ही कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार