बरेली: मुंबई-बेंगलुरु की उड़ान अगस्त में, जल्द जारी होगा शेड्यूल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर के बाद इंडिगो बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए अगस्त से उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी 5 अगस्त को विमान सेवा शुरू करने की बात कही है, लेकिन अधिकारिक सूत्रों की मानें तो कंपनी शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकती है। बताया जा रहा …

बरेली, अमृत विचार। एलाइंस एयर के बाद इंडिगो बरेली से मुंबई और बेंगलुरु के लिए अगस्त से उड़ान शुरू करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी 5 अगस्त को विमान सेवा शुरू करने की बात कही है, लेकिन अधिकारिक सूत्रों की मानें तो कंपनी शेड्यूल में कुछ बदलाव कर सकती है। बताया जा रहा है कि 15 अगस्त से विमान सेवा शुरू हो सकती है।

रक्षा मंत्रालय से इंडिगो को एयरफोर्स का रनवे व एप्रेन के इस्तेमाल की अनुमति मिल चुकी है। इंडिगो इन दोनों रूटों पर 180 सीटर एयरबस का संचालन करेगी। वर्तमान में एलाइंस एयर बरेली से दिल्ली व दिल्ली से बरेली 72 सीटर विमान एटीआर-72 का संचालन कर रही है।

72 सीटर विमान के हिसाब से ही एयरपोर्ट का एप्रेन तैयार किया गया था। पूर्व में इंडिगो को भी इसी विमान से उड़ान की अनुमति मिली थी। कंपनी को अप्रैल में विमान के संचालन की तारीख भी मिल गई थी, लेकिन इंडिगो के अधिकारियों ने विमान सेवा शुरू करने से पहले कई बार सर्वे किया। जिसमें अधिकारियों ने 72 सीटर विमान को न चलाकर एयरबस के संचालन की इच्छा जताई।

बरेली: नगर निगम नहीं बना सका दुकानों के दाखिल-खारिज की नीति

तर्क दिया कि एयरबस के संचालन से यात्रियों को वेटिंग की समस्या का सामना करना नहीं पड़ेगा। साथ ही कंपनी को भी नुकसान नहीं होगा। ऐसे में एयरपोर्ट अधिकारियों ने एयरफोर्स से इंडिगो के कहने पर एयरबस के संचालन की अनुमति के लिए फाइल आगे बढ़ाई, जिसकी सभी जगहों से अनुमति अब मिल चुकी है। उम्मीद है कि स्वतंत्रता दिवस से पहले विमान का संचालन शुरू हो जाएगा।

निदेशक, बरेली एयरपोर्ट राजीव कुलश्रेष्ठ ने बताया कि इंडिगो को मुंबई और बेंगलुरु के लिए सभी आवश्यक एनओसी मिल चुकी है। कंपनी जल्द ही विमान संचालन का फाइनल शेड्यूल जारी करेगा। उसके बाद टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी।

संबंधित समाचार