लखीमपुर खीरी: नाव शारदा में डूबी, सभी सवारों को ग्रामीणों ने बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी/ खमरिया, अमृत विचार। शारदा नदी पार फसलों को देखने गए किसानों से भरी एक नाव तेज बहाव में पलटकर डूब गई। नदी किनारे खड़े लोगों ने कड़ी मेहनत करके सभी को सुरक्षित निकाल लिया है। मंगलवार की सुबह ईसानगर इलाके मिश्रगाव जमदरी से कुछ किसान शारदा नदी पार खेतों पर फसलें देखने एक …

लखीमपुर खीरी/ खमरिया, अमृत विचार। शारदा नदी पार फसलों को देखने गए किसानों से भरी एक नाव तेज बहाव में पलटकर डूब गई। नदी किनारे खड़े लोगों ने कड़ी मेहनत करके सभी को सुरक्षित निकाल लिया है।

मंगलवार की सुबह ईसानगर इलाके मिश्रगाव जमदरी से कुछ किसान शारदा नदी पार खेतों पर फसलें देखने एक नाव पर सवार होकर गए थे। शाम को वापस आते समय शारदा नदी के तेज बहाव में नाव पलट कर डूब गई। उसमें बैठे गांव के ही जगमोहन, जोखे, राकेश, सोबरन, रामू, सोनेलाल, रामजीत, सर्वेश कुमार, चंद्रेश, अमरनाथ, भागीरथ, लव कुश, रघुवीर, लाल विक्रम, ओंकार, मेवालाल, टोरडी,व मंडोर जनपद सीतापुर निवासी हरिनाम व उनकी पत्नी पूजा आदि गहरे पानी मे डूबने लगे।

किसानों ने शोर मचाया तो नदी के किनारे खड़े कुछ लोगों ने तेज बहाव की बिना परवाह किए नदी में कूद पड़े और डूब रहे किसानों को कड़ी मशक्कत के बाद सकुशल निकल लिया। ग्रामीणों ने बताया कि नाव काफी पुरानी थी। नाव में सवार लोगों का संतुलन विगड़ गया और नाव गहरे पानी में पलट गई।

संबंधित समाचार