पीएम मोदी ने बाराबंकी सड़क हादसे पर जताया शोक, किया आर्थिक सहायता का ऐलान
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, …
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में हुए सड़क हादसे को लेकर दुख जताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मोदी ने कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था की जा रही है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ” उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सड़क हादसे की खबर से बहुत दुखी हूं। शोकाकुल परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। अभी मुख्यमंत्री योगी जी से भी बात हुई है। सभी घायल साथियों के उचित उपचार की व्यवस्था की जा रही है।”
PM @narendramodi announced an ex-gratia of Rs. 2 lakh each from PMNRF for the next of kin of those who lost their lives in the tragic accident in Barabanki. The injured would be given Rs. 50,000 each.
— PMO India (@PMOIndia) July 28, 2021
मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक को मृतकों के परिवार को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। घायलों को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट क्षेत्र में एक ट्रक के सड़क किनारे खड़ी बस से टकराने से उसमें सवार 18 यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें….
यूपी के बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा, खड़ी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 18 लोगों की दर्दनाक मौत
